Google Pixel 10 Pro Fold के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस Leak: जानिए क्या होगा खास इस फोल्डेबल फोन में | Launch Expected in August
Google जल्द ही अपना बहुप्रतीक्षित “Made by Google” इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जो अगस्त 2025 में होने की उम्मीद है। इस इवेंट में कंपनी Pixel 10 Series को लॉन्च कर सकती है। इस बार Google चार नए मॉडल पेश कर सकता है — Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, और Pixel 10 Pro Fold। लॉन्च से पहले ही Pixel 10 Pro Fold की डिटेल्ड स्पेसिफिकेशंस लीक हो गई हैं, जिससे इसके फीचर्स की झलक मिलती है।
अगर आप 2025 में एक प्रीमियम foldable phone खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये डिवाइस आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके संभावित फीचर्स:
Pixel 10 Pro Fold: Display & Design
- फोन में 6.4-inch OLED cover display और 8-inch foldable main screen देखने को मिल सकती है।
- Main display में 3000 nits peak brightness तक की क्षमता होगी, जिससे इसकी visibility outdoor में काफी बेहतर होगी।
- Bezels इस बार और पतले होंगे, जिससे cover screen का size slightly बड़ा हो सकता है।
Camera Setup
- कैमरा मॉड्यूल में 48MP main sensor, 10.5MP ultrawide camera, और 10.8MP telephoto lens हो सकता है, जिसमें 5x optical zoom सपोर्ट मिलेगा।
- Selfie lovers के लिए, दोनों डिस्प्ले पर 10MP front camera होने की संभावना है।
Performance & Storage
- Google इस बार नया 3nm Tensor G5 chipset ला सकता है जो performance और efficiency दोनों में upgrade होगा।
- फोन में 16GB RAM और up to 1TB internal storage ऑप्शन मिलेगा — जो power users और content creators के लिए काफी शानदार है।
Battery & Durability
- Pixel 10 Pro Fold में 5,015mAh battery होगी, जो पिछले साल के मॉडल से 7% और Galaxy Z Fold 7 से 9% ज्यादा है।
- साथ ही, यह फोन IP68 water and dust resistant रेटिंग के साथ आएगा — यानी durability के मामले में ये अब तक का सबसे ताकतवर Pixel foldable हो सकता है।
Pixel 10 Series Launch Date
- सभी Pixel 10 डिवाइसेस का official launch अगस्त 2025 में हो सकता है।
- Google कुछ ही दिनों में लॉन्च की डेट की घोषणा कर सकता है।